Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2023 एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें, पात्रता

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana; युवा पीढ़ियों को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। आज हम एक ऐसी योजना के बारे में चर्चा करेंगे जिसका नाम है “झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना”। इस योजना के माध्यम से, झारखंड सरकार बेरोजगार नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस लेख के माध्यम से, हम इस योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे, जैसे कि इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता मानदंड, विशेष विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। तो दोस्तों, यदि आप इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कृपया हमारे इस लेख को आखिर तक पढ़ें।

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana

झारखंड सरकार ने युवाओं को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए “झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के द्वारा, झारखंड के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के नागरिकों को 25 लाख रुपए तक का कर्ज देने का निर्णय लिया गया है। यह कर्ज कम ब्याज पर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा 40% तक का वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिसकी अधिकतम राशि 5 लाख रुपए है। इस योजना के तहत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, और सखि मंडल के सदस्य भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2023 के अंतर्गत, लाभार्थियों को यात्री परिवहन और अन्य आवश्यक वाहनों की खरीदी के लिए सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत ₹50000 तक के कर्ज पर कोई गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी। योजना के तहत इस लाभ का उपयोग करने के लिए परिवार की वार्षिक आय को 5 लाख रुपए या उससे कम होना चाहिए। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में कमी आने की उम्मीद है, और प्रदेश के नागरिक स्वावलंबी बन सकते हैं।

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थी

अनुसूचित जनजाति
अनुसूचित जाति
अल्पसंख्यक वर्ग
पिछड़ा वर्ग
दिव्यांगजन
सखी मंडल की दीदियां

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि झारखंड के सभी नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जाए। इस योजना के माध्यम से, लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से, झारखंड की बेरोजगारी दर में भी कमी आने की उम्मीद है, और झारखंड के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे। इस योजना के अंतर्गत 40% का अनुदान भी प्राप्तकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कि उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना के माध्यम से, झारखंड के नागरिक विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे।

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना का आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2023 के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जिस पर कम ब्याज लागू होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा 40% तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम राशि 5 लाख रुपए है।
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और सखी मंडल के नागरिकों को प्राप्त हो सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत, यात्री परिवहन और अन्य वाहनों की खरीदी की सुविधा भी लाभार्थियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2023 के अंतर्गत 50 हजार रुपए तक के ऋण पर कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय को 5 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के माध्यम से, प्रदेश में बेरोजगारी की दर में कमी आने की उम्मीद है, और प्रदेश के नागरिक स्वावलंबी बनेंगे।
  • झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना के अंतर्गत, ऋण की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2023 की पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का झारखंड में स्थायी निवास होना आवश्यक है।

आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए। सखी मंडल की दीदियां भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा:

सर्वप्रथम, आपको निम्नलिखित विभागों में से किसी एक विभाग का चयन करना होगा:

  1. झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
  2. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
  3. राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
  4. जिला कल्याण पदाधिकारी
  5. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम

अब आपको विभाग से झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।

इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई संपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।

अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।

इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा करना होगा।

इस प्रकार, आप झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।