Indira Rasoi Yojana || ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना

आज के जमाने में 8 रुपए में मिलता ही क्या है? अब आप सोच रहे हो कि यह सवाल में क्यों पूछ रहा हूं?
क्योंकि हमारे राजस्थान में मिलता है भरपेट खाना। खाने में भी ऐसा वैसा खाना नहीं बल्कि मिलता है रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार, चटनी।

Overview of Indira Rasoi Yojana

ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना (Gramin Indira Rasoi Yojana)

शुरुआत – 10 सितंबर 2023
घोषणा – बजट 2023-24
प्रारंभ – झिलाय, निवाई (टोंक जिले)
शुभारंभ – अशोक गहलोत और प्रियंका गांधी के द्वारा
प्रथम चरण – 10 सितंबर 2023 को 400 रसोईया स्थापित हुई थी।
द्वितीय लक्ष्य – 25 सितंबर तक 600 रसोईया
रसोईया की संख्या – 2000
संचालन – राजीविका की महिलाओं के हाथों
घोषणा – इस बजट में शहरों और ग्रामीणों में 1000-1000 रसोईया
अनुदान राशि – 17 रुपए प्रति थाली
लाभार्थी – ₹8 में पोस्टिक भोजन
राशि प्रावधान – प्रतिवर्ष ढाई सौ करोड रुपए
योजना का लाभ – 5000 से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बो मे

शहरी इंदिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Yojana)

शुरुआत – 20 अगस्त 2020
बजट घोषणा – 2023 24 में रसोई की संख्या बढ़कर 2000
भोजन मेनू – 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, ढाई सौ ग्राम चपाती एवं अचार
बजट प्रतिवर्ष – 100 करोड रुपए

Indira Rasoi Yojana

नमस्कार दोस्तों, राजस्थान आजकल योजनाओं के मामले में जाना जा रहा है।
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 अगस्त 2020 से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Yojana) की शुरुआत की थी।
यह योजना पहले केवल शहरी क्षेत्र के लिए लाई गई थी लेकिन अब यह Indira Rasoi Yojana ग्रामीण में भी ला दी गई है। इसका मतलब ग्रामीण इंदिरा आवास योजना की शुरुआत हो चुकी है। अब कोई गांव में न भूखा सोएगा।

इंदिरा रसोई योजना क्या है?

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा इंदिरा रसोई योजना जारी किया गया था, इस योजना के जरिए सरकार पहले शहरी क्षेत्र में सिर्फ 8 रुपए में सुबह और शाम का खाना खिलाया जाता है। वही सिर्फ ₹5 में नाश्ता मिलता है।
अब यह योजना को सरकार ग्रामीण इलाकों में भी शुरू की गई है। ताकि कोई भी गरीब भूखा ना सोए। Indira Rasoi Yojana का खास उद्देश्य यह है कि “कोई भी भूखा ना सोए“।

Sukanya samriddhi Yojana Update || बेटी के जन्म होने पर मिलेंगे 50 हजार रुपये जाने पूरी जानकारी

Indira Rasoi कहां कहां हैं?

इंदिरा रसोई योजना के अंतर्गत राजस्थान में अब तक 1000 से ज्यादा इंदिरा रसोई स्थापित की जा चुकी है। और यह रसोईया आपको सभी बड़े-बड़े अस्थान पर देखने को मिल जाएगी।

राजस्थान राज्य में आपको यह रसोई कृषि उपज मंडी में देखने को मिलेगी, मजदूर यूनियन के यहां, बड़े अस्पताल में देखने को मिलेगी, और ऐसे भी कई जगह पर आपको यह रसोईया देखने को मिलेगी। जहां से केवल ₹8 में ही भरपेट भोजन कर सकते हो। और वह भी आराम से बैठकर खाना खा सकते हो, क्योंकि यहां आपको बैठने की भी बहुत अच्छी व्यवस्था दी गई है।

Indira Rasoi Yojana को लेकर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

इस योजना का शुरुआत करने के समय राजस्थान सरकार अशोक गहलोत का नारा था, “कोई भी भूखा ना सोए”।
इनका लक्ष्य था हर साल तकरीबन 9 करोड़ से भी अधिक लोग इंदिरा रसोई से खाना खाए। सीएम अशोक गहलोत ने यह विश्वास दिलाया है कि इस योजना में पैसे की कोई कमी नहीं आने देंगे। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि सबसे अधिक लाभ स्टूडेंट और श्रमिक वर्ग के लोग करते हैं। श्रमिकों को महंगाई के जमाने में सस्ता और पौष्टिक खाना मिल रहा है।

Indira Rasoi थाली की कीमत

अब आप सोच रहे हो की ₹8 में ऐसी क्या क्वलिटी का खाना मिलेगा। तो मैं आपको बताना चाहूंगा, आपसे मैं आपको बहुत ही बेहतरीन खाना खाने को मिलेगा, और सारे व्यंजन एकदम ताजा होंगे। ₹8 आप दोगे, और सरकार ₹17 खाना बनाने वाले को देगी। इस तरह से यह पूरी थाली ₹25 की बनती है। और अब तक लाखों लोगों ने इंदिरा रसोई से खाना खाया है। वही सिर्फ ₹5 में नाश्ता मिलता है।

इंदिरा रसोई खुलने का समय

अब आपके विचार में आ रहा होगा कि इंदिरा रसोई खोलने का समय क्या है, तो मैं आप लोगों को देना चाहता हूं। इंदिरा रसोई प्रति दिन में दो बार खुलता है।
सुबह 8:30 से दोपहर 3:00 बजे तक।
शाम 5:30 से रात 8:30 बजे तक खुली रहती है।
अभी भी जाकर खाना खा सकते हो।

अब से याद रखना, जब भी कम से हो बाहर जाना; अब से इंदिरा रसोई में ही खाना खाना।

आवश्यक सूचना :

दोस्तों हमारा यह वेबसाइट कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। हम सिर्फ लोगों तक भारतीय सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली कुछ मुहिम या योजनाओं के बारे में आपको स्पष्ट तरीके से बताने के लिए यह आर्टिकल्स लिखते हैं.
ताकि आपको सारी जानकारी सही-सही मिल सके. और आप इनका लाभ उठा सको.
अगर हमारी यह जानकारी आपको अच्छी लगे हमारे वेबसाइट को फॉलो जरूर करें। ताकि आपको उनके नोटिफिकेशन मिल सके।