MP मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 2023 || Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana, स्वागत है आप लोगो का हमारे वेबसाइट पर। आप लोगो के लिए एक और बड़ी योजना की घोषणा कर दी गयी है। इसमें हजारों रुपए आपको दिए जाएंगे।

योजना का नाम — मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

जैसा की आप सब जानते है कि जब आप जॉब करने जाते हैं, तब सरकार आपको उसके लिए धन राशि देती है लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा हैं कि मध्य प्रदेश सरकार आपको कुछ सीखने के बदले में आपको पैसा दे रही है।

जी हाँ! आप कुछ सीखेंगे उससे आपको फायदा होगा ही साथ ही साथ उसके बदले में आपको पैसा भी मिलेगा, उसमें भी आप ही का फायदा होगा।
इस योजना के बारे में पूरी डिटेल से समझेंगे,तो इस मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना आर्टिकल को पुरा अवश्य पढ़े।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का नाम पहले क्या था?

सबसे पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना था जोकि इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना रखा गया है। साथ ही बहुत से बदलाव किये गए है।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana पात्रता क्या होनी चाहिए?

अगर आप इस योजना में जुड़ना चाहते हैं, इसके फायदे लेना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास क्या पात्रता होनी चाहिए। उसके बारे में हम जानेंगे।
1. मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी- अगर आप मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं, तभी जाकर आप इस योजना का लाभ उठा पाओगे। कोई व्यक्ति सालों से मध्यप्रदेश में रह रहा है। और उसके पास मध्य प्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र नहीं है। तो आप इसका फायदा नहीं ले पाओगे, और ना ही इस फॉर्म के लिए अप्लाई कर सकते हो। तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आप जरूर से जरूर अपना मध्य प्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र बना लें।

2. आयु सीमा : 18-29 वर्ष – आपकी आयु कम से कम 18 होनी चाहिए, ज्यादा से ज्यादा 29 वर्ष तक होनी आवश्यक है। तभी आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हो।
3. शैक्षणिक योग्यता 12 वीं आईटीआई या उच्च – आपकी न्यूनतम पढ़ाई 12वीं तक होनी चाहिए, और ज्यादा से ज्यादा कोई भी डिग्री आपकी हो, तभी आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हो।

प्रतिमाह सेलरी

  • 12 वीं उत्तीर्ण परीक्षाणार्थियों को 8 हजार रुपए।
  • आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रुपए।
  • डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रुपए।
  • स्नातक उत्तीर्ण/ उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रुपए।
  • स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से परीक्षाणार्थी को डीबीटी से भुगतान की जाएगी।
  • संबंधित प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड कि 25 परसेंट राशि परीक्षाणार्थी के बैंक खाते में जमा करानी होगी।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana
MP मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

कौन-कौन से कार्यक्षेत्र चिन्हित किए गए हैं?

कुल 703 कार्यक्षेत्र चिन्हित किए गए हैं।
जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, प्रबंधन, मार्केटिंग, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, ट्रैवल, अस्पताल, रेलवे, आईटी सेक्टर, आदि।
काफी सारे सेक्टर में आपको प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने कई सारे इंस्टिट्यूशन के साथ कार्य करना शुरू कर दिया है। बहुत सारे इंस्टिट्यूशन को समझाया गया है, कि अगर आप इस तरह से काम करेंगे तो बहुत से परीक्षार्थी आपके पास आएंगे। तो आपको उन्हें ट्रेनिंग देनी है। अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग-अलग इंस्टिट्यूशन को चिन्हित किया गया है।
वही इंस्टिट्यूशन 25 परसेंट पैसा आपको देंगे।

चुकी जैसा आपने देखा की 75 परसेंट राज्य सरकार आपको पैसे देगी और बचे 25 परसेंट जिस इंस्टिट्यूशन पर आप पढ़ाई करोगे, वह आपको पेमेंट करेगी।

इस योजना का उद्देश्य क्या है?

दोस्तों इतनी बड़ी योजना का शुरुआत हुआ है, तो इसके पीछे भी कोई खास वजह जरूर होगी। तो चलिए जानते हैं उन खास वजह को।

  • एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • योजना से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड मिलेगा।
  • प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा स्टेट काउंसिल फॉर वेकेशनल ट्रेनिंग(SCVT) का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Sahara Refund Portal

रजिस्ट्रेशन कब से हो रहा है?

युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 7 जून से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू हो रहा और प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा ।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना Official Website – CLICK HERE

डाक्यूमेंट्स क्या क्या लगेंगे?

  1. आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर कार्ड
  2. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. रोजगार पंजीयन
  5. मार्कशीट

यहां एक बात का ध्यान रखें, कि आप मार्कशीट अपने हायर एजुकेशन का अवश्य ले जाएं। ताकि आपको उस मार्कशीट के जरिए आपका सैलरी दिया जाएगा।

निष्कर्ष (मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना)

जैसा की आप सभी ने पढ़ा कि आज हमने बात की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में। हमने जाना इस योजना का पूर्व नाम कौशल कमाई योजना था, जोकि इसे मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में बदल दिया गया। इसका उद्देश्य क्या है यह भी हमने जाना। साथ ही साथ इसके सैलरी कैसे बांटे गए हैं, इसकी भी बात हमने की।

तो दोस्तों उम्मीद है आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो, अगर इस आर्टिकल से आपको कुछ सीखने को मिला हो। तो इस आर्टिकल को सभी के साथ शेयर जरूर करें।
आज के लिए बस इतना ही, मिलते हैं किसी और जानकारी के साथ।
जहां भी रहे, सुरक्षित रहें! स्वस्थ रहें!!

धन्यवाद।

आवश्यक सूचना :

दोस्तों हमारा यह वेबसाइट कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। हम सिर्फ लोगों तक भारतीय सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली कुछ मुहिम या योजनाओं के बारे में आपको स्पष्ट तरीके से बताने के लिए यह आर्टिकल्स लिखते हैं.
ताकि आपको सारी जानकारी सही-सही मिल सके. और आप इनका लाभ उठा सको.
अगर हमारी यह जानकारी आपको अच्छी लगे हमारे वेबसाइट को फॉलो जरूर करें। ताकि आपको उनके नोटिफिकेशन मिल सके।

1 thought on “MP मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 2023 || Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana”

Comments are closed.